पूरनपुर: सर्राफा व्यापारी के पास गिरवी रखी अंगूठी छुड़ाने पहुंची महिला के साथ हुई मारपीट
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर निवासी खुशनुमा बेगम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसने अपनी सोने की अंगूठी सराफा बाजार में गिरवी रखी थी। जब वह अंगूठी वापस लेने पहुंची तो वहां पहले से कई लोग मौजूद थे। आरोप है कि अंगूठी मांगने पर गाली गलौज कर की मारपीट।