लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस लाइन परिसर स्थित इकलौते पोस्टमार्टम हाउस में व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। यहां लगे छह डीप फ्रीजर खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में शवों को सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे तक यहां चार शव रखे थे, जिनसे तेज दुर्गंध उठने लगी, जिससे मौके पर मौजूद परिजन बेहाल दिखे।