गोरखपुर: दिल्ली से आ रही बस की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, कई यात्री हुए घायल
गोरखपुर खोराबार के रामनगर बाईपास रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर की ओर आ रही एक यात्री बस ने आगे चल रहे ट्रक में तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।