बिसौली: रोटा बनकोटा गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Bisauli, Budaun | May 30, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रोटा बनकोटा गांव के पास शुक्रवार रात्रि 8 बजे करीब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में वाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भिजवाया। डॉक्टरों ने दोनों युवकों को किया मृत घोषित।