चंदौसी: गांव भाटौर में जैसे ही एक साथ तीन शव पहुंचे, मची चीख-पुकार, गांव में पसरा मातम
चंदौसी क्षेत्र थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव भाटौर निवासी तीन दोस्तों की बदायूं के एमएफ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर शाम 9:00 के करीब विशाल अपनी बाइक पर अचिन और नितिन को साथ लेकर बिसौली क्षेत्र के रामनगर गांव से लौट रहा था। सैंडोला गांव के पास ओवरटेक करते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।