बिंदकी: दरियापुर मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के सामने जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में मनाई गई महात्मा बुद्ध की जयंती
फतेहपुर जनपद के दरियापुर मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जन अधिकार पार्टी द्वारा महात्मा बुद्ध की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने महात्मा बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण का उनके अहिंसा करुणा व मानवता की संदेशों को याद किया। वक्ताओं ने कहा आज का दिन महात्मा बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति व महापरिनिर्वाण दिवस का प्रतीक है।