कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में आड़क हादसे में कावड़िये की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़िया की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कांवड़िया अपने साथियों के साथ कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मनीष पुत्र विनोद, निवासी थाना वाह, जनपद आगरा के रूप में हुई है।