शिवपुरी नगर: सिंधिया के जोशीले ऐलान के अगले ही दिन सामने आया जमीनी सच: बुनियादी सुविधाओं से महरूम शिवपुरी
शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से जोशीला ऐलान किया था कि शिवपुरी की जनता के पसीने की एक बूंद के बदले सिंधिया परिवार के खून की जरूरत पड़ी तो वह भी हाजिर है। सिंधिया के इस बड़े दावे के अगले ही दिन सोमवार की दोपहर ढेड़ बजे हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।