मंडला: विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति छात्रावास की 55 बालिकाओं को उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के शिक्षक ने दी शैक्षणिक सामग्री
Mandla, Mandla | Jun 29, 2026 सोमवार 11 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के अंग्रेजी शिक्षक अखिलेश उपाध्याय ने विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति छात्रावास की 55 बालिकाओं को स्वयं के व्यय पर अध्ययन एवं दैनिक उपयोगी सामग्री वितरित की। उन्होंने बालिकाओं को पेन, कॉपियां, पेंसिल किट, कॉफी मग, छाते और घड़ियाँ प्रदान कीं। शिक्षक उपाध्याय ने एकल प्रकल्प "प्रयास" के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री प्रदान की।