बक्सर: जनशताब्दी में बम की अफवाह, निकली शराब तस्करी, महिला के शरीर से 14 बोतलें बरामद
Buxar, Buxar | Apr 16, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार को दानापुर नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-15 कोच में एक महिला के शरीर पर बम बंधा है। तब तक ट्रेन बक्सर से पटना के लिए निकल चुकी थी। आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डुमरांव स्टेशन पर तैनात आरक्षी राजमुकुल कुमार को जानकारी