बिहार: सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा
Bihar, Nalanda | May 16, 2026 बिहारशरीफ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की सुबह 6:30 बजे से वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जारहा है। धनेश्वर घाट, डाक बंगला चौक, सोहसराय अस्पताल चौक, रामचंद्रपुर समेत कई इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने सुबह स्नान-ध्यान के बाद सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।