रामगढ़ पचवारा: मोहम्मदपुरा में एक शाम खाटू वाले के नाम फागोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित, छप्पन भोग की सजाई गई झांकी
श्री श्याम परिवार मोहम्मदपुरा के तत्वावधान में बालाजी मंदिर पंचवटी पर भजन संध्या एवं फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बाबा श्याम की मनमोहक झांकी सजाई गई और छप्पन भोग,भव्य दरबार,महा आरती,पुष्प वर्षा,इत्र वर्षा,अखंड ज्योति सहित आदि कार्यक्रम आयोजित हुएं।शनिवार को भजन संध्या में गोरखपुर उत्तर प्रदेश से पिंकी मिश्रा सहित कई कलाकारों ने संमा बांध दिया।