नारायणपुर: तेलसी मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार
नारायणपुर जिले के तेलसी मोड़ पर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग साइकिल सवार की तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हाइवा वाहन कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।