शाजापुर: पुलिस ने बेरछा क्षेत्र से अवैध शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा, एक मोटरसाइकिल भी की जब्त
बेरछा थाना पुलिस से शनिवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने बेरछा क्षेत्र से मुखबिरसे मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमन कंजर और आदित्य कंजर दोनों निवासी रुलकी कंजर डेरा को 64 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। इनके कब्जे से एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।