शाजापुर: शाजापुर में कलेक्टर ने किया बोर्ड परीक्षा उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण, दिशा निर्देश दिए
माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा अयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन उत्कृष्ट स्कूल शाजापुर में चल रहा है। शनिवार को कलेक्टर ऋजु बाफना ने शासकीय उत्कृष्ट स्कूल पहुंचकर मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मूल्यांकन कार्य को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों को देखा।