कोतमा: लहसुई: विद्यालय की जमीन से सटाकर बन रहा ओवरहेड टैंक, बच्चों की जान को खतरा
Kotma, Anuppur | Apr 10, 2026 कोतमा विकासखंड के ग्राम लहसुई में शासकीय विद्यालय की जमीन पर शुक्रवार 3:00 बजे ओवरहेड टैंक का निर्माण किए जाने से यहां अध्यनरत बच्चों के जान पर खतरा बन गया है। भविष्य में कभी भी दुर्घटना होने पर यह टैंक सीधे विद्यालय के समीप स्थित होने से दुर्घटना की स्थिति बनेगी विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि ठेकेदार जबरन विद्यालय की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहा है।