समदड़ी: 780 यात्रियों के साथ अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश विशेष रेल होगी रवाना
जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 780 यात्रियों के साथ अयोध्या हरिद्वार ऋषिकेश विशेष रेल कल रवाना होगी। इस रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को व्यक्तिगत रूप से सूचित कर दिया गया है। यात्रियों को ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र, मूल जन आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज के फोटो साथ लेकर आना होगा।