अतर्रा: बिसंडा-बबेरू मार्ग पर बाइक भैंस से टकराई, चार युवक हुए घायल
Atarra, Banda | May 8, 2026 कोर्रा मोड़ के पास अचानक बाइक सामने आए भैंस से टकरा गई, जिससे चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, मोहनलाल, चुन्ना वर्मा और सोनू को साधारण चोटें आई हैं, जबकि मुलायम यादव के सिर में चोट लगी है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।