चांदपुर: नूरपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ₹88 लाख की ठगी करने वाले आदित्य को किया गिरफ्तार
बिजनौर में आज शुक्रवार को समय करीब शाम 5:00 बजे नूरपुर पुलिस ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया है। आदित्य ने नूरपुर निवासी दुर्गेश शर्मा सहित कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 88 लाख की ठगी कर डाली और सभी को फर्जी आई कार्ड और नियुक्ति पत्र दे दिया शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए आदित्य को गिरफ्तार किया है।