बसंतपुर: एसडीपीओ पवन कुमार की अध्यक्षता में वीरपुर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था का दिया गया संदेश
आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर वीरपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है. पर्व के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से वीरपुर एसडीपीओ पवन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों