बेगूसराय: स्वास्थ्य विभाग की बैठक: DM ने दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए 15वे वित्त आयोग पर विचार विमर्श किया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बेगूसराय जिले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करना हमारा प्राथमिकता है.