बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने अक्टूबर में 574 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 207 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने अक्टूबर माह में कुल 574 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 6:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि अक्टूबर माह में बेगूसराय पुलिस ने वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया.