आगरा: दो पक्षों के मध्य लड़ाई झगड़ा हुआ मारपीट की घटना में संलिप्त अभियुक्त को कृपा धाम परिसर के पास से किया गिरफ्तार
थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत तांगा अड्डे के पास लड़ाई झगड़ा मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि इस घटना से संबंधित अभियुक्त कृपाधाम कॉम्प्लेक्स के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार लिया।