बारां: भारतीय नव संवत्सर उत्सव समिति बारा द्वारा नव वर्ष के शुभ बेला पर ओसम किड्स स्कूल में आयोजित हुई शतरंज प्रतियोगिता
Baran, Baran | Mar 23, 2025 भारतीय नव संवत्सर उत्सव समिति, बारां द्वारा नव वर्ष की शुभ बेला पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज ओसम किड्स स्कूल, बारां में एक भव्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बारां जिला शतरंज संघ के सहयोग से सम्पन्न हुई, जिसमें बारां नगर के 40 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर आयोजन को गौरवमयी स्वरूप प्रदान किया।