ब्यौहारी: हनुमान जयंती पर ब्यौहारी थाने में भंडारा, पुलिसकर्मियों ने किया आयोजन
हनुमान जयंती के अवसर पर ब्यौहारी थाने में स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ ने मिलकर भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन में पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। वीडीओ गुरुवार शाम 5 बजे का है।