ऋषिकेश में भाजपा उत्तराखंड प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल कार्यशाला संपन्न; संगठन की मजबूती और जनसेवा पर हुआ गहन मंथन।
स्वामी नारायण आश्रम, ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल कार्यशाला का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में संगठन के आगामी रोडमैप और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यशाला के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार उपस्थित रहे।वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की रीढ़ माने जाने वाले कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाने का आह्वान किया।इस उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ प्रकोष्ठों की भूमिका को और अधिक प्रभावी व सक्रिय बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य एक सशक्त संगठन के माध्यम से सक्रिय प्रकोष्ठों का निर्माण करना और जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारना रहा। उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में कहा कि आगामी कार्ययोजना के तहत लोक-कल्याणकारी कार्यक्रमों को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh #BJP