भिनगा: 62वीं वाहिनी SSB ने भिनगा मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन का किया आयोजन
62वीं वाहिनी SSB मुख्यालय भिनगा में कमांडेंट रविंद्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके बाद समस्त सीमा चौकियों के प्रभारियों व जवानों से उनकी समस्याएँ सुनीं गईं। इस दौरान लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सतर्कता बढ़ाते हुए सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने व अनुशासित रहने हेतु निर्देशित भी किया गया।