कटंगी: सेलवा में शराब दुकान हटाने की मांग, मंदिर में बैठी महिलाओं से ठेकेदार ने की नशे के खिलाफ चर्चा
बालाघाट जिले की कटंगी तहसील की ग्राम पंचायत सेलवा के डोंगरूटोला में बसाहट के बीच 40 वर्ष से भी पुराने शिव मंदिर के सामने संचालित देसी-विदेशी शराब दुकान को गांव से बाहर विस्थापन करने की मांग अप्रैल माह के शुरूआती दिनों से ही हो रही है। सरपंच देवेन्द्र देशमुख के नेतृत्व में महिलाओं ने बकायदा जिला प्रशासन को इस संबंध में एक आवेदन भी दिया है।