गया टाउन सीडी ब्लॉक: मोहर्रम की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, गया कर्बला में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन को लेकर डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने गया कर्बला का निरीक्षण किया। उनके साथ सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन और नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की।