सांगानेर: मुख्यमंत्री की तारीफ के 48 घंटे बाद SMS हॉस्पिटल का कूलिंग सिस्टम फेल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एसएमएस हॉस्पिटल के औचक दौरे पर व्यवस्थाओं की तारीफ के 48 घंटे बाद ही अस्पताल की पोल खुल गई। रविवार को मेन बिल्डिंग के इमरजेंसी ब्लॉक समेत कई वार्डों में डक्टिंग सिस्टम बंद रहने से मरीज और परिजन गर्मी-उमस से परेशान दिखे।