सरदारशहर: सरदारशहर में विभाग की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने खुद की पेयजल लाइन की मरम्मत
सरदारशहर। पूलासर ग्राम पंचायत के वार्ड 6 में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने रविवार को खुद पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। कई दिनों से पानी की किल्लत थी। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग व ठेकेदार को बार-बार सूचित करने पर भी सुनवाई नहीं हुई। ठेकेदार 10 दिनों से टालमटोल कर रहा था।