श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में चार राज्यों में सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 2, 2026
श्रीगंगानगर। पुलिस ने चार महीने की मशक्कत के बाद दीवार फांदकर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पदमपुर थाना पुलिस ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में सक्रिय गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनसे 20 तोला सोने के जेवरात और कार बरामद हुई।