खेकड़ा: बरनावा निवासी आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज
Khekada, Bagpat | Apr 28, 2026 बिनौली पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी फरीद पुत्र राशिद निवासी ग्राम बरनावा के विरुद्ध आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।