टोंक: ग्राम सोरन के निवासी व्यक्ति ने सोने का बाजूबंद और चांदी का जंतर चोरी के मामले में कोतवाली थाना में दी रिपोर्ट
ग्राम सोरन निवासी राकेश गुर्जर ने कोतवाली थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी की पत्नी विनीता के पास एक थैली में सोने का बाजूबंद, चांदी का जंतर था। सुभाष बाजार में खरीदारी कर रही थी इसी दौरान कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया।