जमुई: इंदपे में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 8 लोग घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 17, 2026 इंदपे गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों तरफ से चार-चार लोग यानि कुल आठ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।