लखीसराय: सदर अस्पताल परिसर में बड़हिया रेफरल अस्पताल के चिकित्सक के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित।
सदर अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले के बड़हिया रेफरल अस्पताल में तैनात डेंटिस्ट चिकित्सक डॉ रंजीत कुमार की हार्ट अटैक से शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई जिसकी सूचना पाते ही सदर अस्पताल में कार्यरत ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के द्वारा सदर अस्पताल परिसर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन व्रत धारण किया गया।