भदेसर: भदेसर में नशे पर सख्त वार, तस्करी से अर्जित ₹12 लाख से अधिक संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी कार्रवाई
शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति पर बड़ा प्रहार किया है। सुरेश जाट की बारह लाख से अधिक की संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत फ्रीज किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, स्कूटी और बैंक खाते