जौनपुर: पूविवि कार्य परिषद में तीन शिक्षाविदों को नामित किया गया, दो को मिला दूसरा कार्यकाल
राज्यपाल सचिवालय ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में तीन शिक्षाविदों को सदस्य नामित किया है। इनकी नियुक्ति दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक के लिए की गई है। नामित सदस्यों में डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. रणन्जय सिंह तथा प्रो. अरविंद कुमार सिंह शामिल हैं। कार्य परिषद विश्वविद्यालय की सर्वोच्च कार्यकारी संस्था है