मंडला: ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत फूलसागर, आमानाला सहित गांव-गांव में पहुंची पुलिस
Mandla, Mandla | Jun 28, 2026 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित "ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0" अभियान के अंतर्गत रविवार को पांच बजे तक विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क बनाना रहा।