जमुई: उत्पाद विभाग ने चरघरा गांव से 59 बोतल अंग्रेजी शराब की ज़ब्त, तस्कर फरार
Jamui, Jamui | Mar 14, 2025 अगामी होली पर्व को लेकर अवैध शराब की तस्करी करने की सूचना पर उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में चरघरा गांव में छापेमारी की गई।इस दौरान 59 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, जबकि उत्पाद विभाग की टीम को देख तस्कर विनय कुमार फरार हो गया। जिसकी तालाश की जा रही है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे दी है।