जगदलपुर: जिले में परीक्षा के लिए सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण
जगदलपुर, 04 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के अंतर्गत हिन्दी की परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा बारहवीं कक्षा के लिए हिन्दी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी मे