हमीरपुर: मुख्यालय के महिला महाविद्यालय में सदर विधायक ने नव विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का गुरुवार को महिला पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रत्येक ब्लाक से चयनित 14-14 छात्र/ छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किया। अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि नवाचार ही देश की उन्नति में सहायक है।