हमीरपुर: मुख्यालय के चौरादेवी मोहल्ले में पड़ोसी पर हमला करने में महिला दरोगा, पति-पुत्र और भाई पर एफआईआर दर्ज हुई।
सदर कोतवाली बांदा में तैनात महिला एसआई, उसके पति-पुत्र और भाई के खिलाफ पड़ोसी चर में घुसकर मारपीट करने को एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के चौरादेवी निवासी जितेंद्र विश्वकमां ने बताया कि उनके पड़ोसी अंजुम सिद्दीकी सालों से उसका उत्पीड़न कर रहे है। इनको पत्नी नाजिस सिद्दीको दरोगा है, जिसकी बांदा सदर कोतवाली में तैनात हैं।