रायडीह: रायडीह में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने व यातायात नियमों के पालन की दिलाई शपथ।
Raidih, Gumla | Jul 9, 2026 रायडीह। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार दोपहर रायडीह थाना गेट के समीप थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।