मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में बुधवार दोपहर करीब बारह बजे एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को भर्ती कराया गया। यह घायल व्यक्ति नेशनल हाईवे की एंबुलेंस द्वारा इंदौर रोड पर डोडवा बाईपास के पास से लाया गया था।