शिवपुरी नगर: ऐजवारा में दबंगों का कहर, महिला से बदसलूकी के बाद पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला; पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के इंदार थाना अंतर्गत ग्राम ऐजवारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आरोपी पक्ष की दबंगई और हिंसा ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई शिकायत के अनुसार, बीते 6 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे जब तारा यादव अपने घर के पास गोबर एकत्रित कर रही थी।