रायसेन: भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
Raisen, Raisen | Jul 6, 2026 भाजपा जिला कार्यालय रायसेन में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नगर मंडल के तत्वाधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।