सपोटरा: उपखण्ड में SIR डिजिटाइजेशन का कार्य 98.74% पूरा, पंचायत समिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर और BLO को सम्मानित किया गया
सपोटरा पंचायत समिति सभागार में बुधवार दोपहर 3:00 बजे को उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर बीएलओ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह नगरपालिका के देखरेख में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी और एसडीएम पंकज बडगूजर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में (SIR-2025) के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO को सम्मानित किया गया।