गुमला: बेंगलुरु से बरामद होने के 16 दिन बाद नाबालिग छात्रा फिर युवक संग फरार, अगले दिन मिली
Gumla, Gumla | May 31, 2026 जिले की एक नाबालिग छात्रा के बार-बार घर छोड़कर जाने का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र लेने स्कूल जाने के दौरान 12 मई को लापता हुई छात्रा को परिजनों और पुलिस के प्रयास से बेंगलुरु से बरामद किया गया था। हालांकि घर लौटने के महज 16 दिन बाद वह 28 मई को फिर एक युवक के साथ घर से चली गई।