बूंदी: नालसा द्वारा जारी साथी योजनान्तर्गत निराश्रित और अनाथ बच्चों की पहचान कर बनाए जाएंगे आधार कार्ड
Bundi, Bundi | Jun 18, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव सरिता मीणा ने बताया नालसा द्वारा जारी साथी योजना नालसा साथी कैम्पेन डॉक्यूमेट अन्तर्गत निराश्रित, अनाथ व परित्यक्त बच्चों की पहचान कर उनके आधार कार्ड बनवाये जायेंगे। आधार कार्ड बनने से निराश्रित, अनाथ व परित्यक्त बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा। साथ ही उन्हें स्वंय की पहचान मिलेगी।योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा।